चैम्पियंस ट्रॉफी के धीरे-धीरे प्रासंगिकता खोने से वाकिफ आईसीसी ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट को नए सिरे से और नए रूप में पेश करेगी।
कई पूर्व क्रिकेटरों ने दो साल में होने वाले शीर्ष आठ टीमों के इस टूर्नामेंट को गैर जरूरी बताया है। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने तो इसे ‘लतीफा’ करार दिया।
आईसीसी अध्यक्ष डेविड मोर्गन ने हालाँकि कहा कि खेल की शीर्ष ईकाई का इस टूर्नामेंट को बंद करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा चैम्पियंस ट्रॉफी को बंद करने का इरादा नहीं है, लेकिन हम इसे नए रूप में पेश करेंगे। |