मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > इंग्लैंड को नसीब नहीं हो पाएगी एशेज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
इंग्लैंड को नसीब नहीं हो पाएगी एशेज
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बिखरी हुई बताते हुए कहा है कि इस बार इंग्लैंड की टीम एशेज श्रृंखला नहीं जीत पाएगी।

थॉमसन ने कहा कि इंग्लैंड की वर्तमान टीम का सारा बल्लेबाजी क्रम केविन पीटरसन पर निर्भर है। पीटरसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी बिखर जाती है।

इंग्लैंड के पास इस समय डेविड ग्रोवर, मार्कस ट्रेस्कोथिक या ज्योफ बॉयकाट जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं रहे, जो 200 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकें। थॉमसन 51 टेस्ट मैचों में 200 विकेट ले चुके हैं।

‘द मिरर’ से थॉमसन ने कहा कि इंग्लैंड का मिडल ऑर्डर कमजोर है। अगर आप तीन या चार शुरुआती विकेट ले लेते हैं तो इंग्लैंड की पारी ढह जाती है।

रिकी पोटिंग को ‘बेकार’ कप्तान बताने वाले थॉमसन का मानना है कि शेन वॉर्न और ग्लेन मैग्राथ जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी ऑस्ट्रेलिया एशेज में जीत की प्रबल दावेदार है। थॉमसन ने कहा कि हमारे पास इंग्लैंड से बेहतर टीम है और हमारे खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सारा गुस्सा ऑस्ट्रेलिया पर निकालूँगा:फ्लिंटॉफ
करियर का सबसे यादगार शतक:यूसुफ
हनीफ-मियाँदाद ने की यूसुफ की तारीफ
टीम इंडिया की रीढ़ है युवराज:धोनी
ब्रेट ली का पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध
विश्वकप 2011 भारत में ही होगा:आईसीसी