महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद और जावेद मियाँदाद ने मोहम्मद यूसुफ की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गाले में पहले टेस्ट में शानदार शतक जमाकर पाकिस्तानी टीम में वापसी की। हनीफ ने विकेट बचाकर हालात के अनुरूप खेलने के लिए यूसुफ की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि यूसुफ ने शॉट खेलने में जल्दबाजी नहीं की और अच्छी गेंदों का सम्मान किया। गाले की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और हर शाट का चयन अहम था। यूसुफ ने खुद को हालात में ढालकर उम्दा बल्लेबाजी की।
टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले मियाँदाद ने कहा कि यूसुफ की वापसी से वह खुश हैं। वह हमारे प्रमुख खिलाड़ियों में से हैं और उन्होंने खुद को विश्व स्तरीय बल्लेबाज साबित किया है। |