मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > टीम इंडिया की रीढ़ है युवराज:धोनी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
टीम इंडिया की रीढ़ है युवराज:धोनी
WD
वेस्टइंडीज को एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में 2-1 से हराने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने कहा कि युवराजसिंह भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं।

धोनी ने चौथा और आखिरी वनडे बारिश के कारण रद्द होने के बाद कहा युवराज चौथे नंबर पर उतरकर हमेशा जिम्मेदारी उठाते हैं और ऐसी नींव तैयार करते हैं, जिससे निचले क्रम के बल्लेबाज दबावमुक्त होकर खेल सकें। यही नहीं, युवी जब रंगत में होते हैं तो मान लीजिए कि मैच में एक बड़ा स्कोर बनना तय है।

'मैन ऑफ द सिरीज' धोनी ने कहा कि विदेशी सरजमीं पर श्रृंखला जीतना हमेशा खास होता है और उन्होंने इसके लिए अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने खुद को यहाँ के हालात में बखूबी ढाल लिया था। युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है।

धोनी ने कहा कि ईशांत शर्मा के फॉर्म में लौटने से वह बहुत खुश हैं। ईशांत ने चौथे और आखिरी वनडे में गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए दूसरी ही गेंद पर क्रिस गेल को आउट कर दिया था।

धोनी के अनुसार ईशांत बल्लेबाज पर ध्यान लगाने की बजाय अपने प्रदर्शन पर ही पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वह सही दिशा में गेंद फेंक रहे हैं और पिच से भी उन्हें मदद मिली। शुरुआती मैचों में वह तीसरे गेंदबाज की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन रविवार को नई गेंद से वह अलग ही रंग में दिखाई दिए।

कैरेबियाई कप्तान क्रिस गेल ने कहा कि श्रृंखला में बराबरी का मौका नहीं मिलने से वह दु:खी है। उन्होंने कहा कि हमें दु:ख है कि श्रृंखला इस तरह हार गए लेकिन मौसम के ऐसे मिजाज होने पर कुछ नहीं किया जा सकता।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ब्रेट ली का पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध
विश्वकप 2011 भारत में ही होगा:आईसीसी
हार्मिसन को किया नजरअंदाज
वॉन ने लिया फ्लिंटॉफ का पक्ष
पाकिस्तान को गाले टेस्ट में 168 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया की ‘हास्यास्पद’ टीम:चैपल