मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > ब्रेट ली का पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रेट ली का पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली संभवत: ऐतिहासिक एशेज सिरीज के पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएँगे। ली को सोमवार को पसलियों में आई चोट के कारण स्कैन कराने के लिए कार्डिफ से लंदन भेजा गया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि अभी ली की चोट के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्हें स्कैन के लिए लंदन भेजा गया है और हम उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

PTIPTI
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सिरीज का पहला टेस्ट 8 जुलाई को सोफिया गार्डन, कार्डिफ में खेला जाएगा। ली ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच में 6 विकेट लेकर अपना फॉर्म साबित किया था।

76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट ले चुके ली हाल ही में घुटने और एडी की चोट से उबर कर टीम में लौटे हैं। एशेज के पहले टेस्ट से ठीक पहले ली का चोटिल हो जाना ऑस्ट्रेलियाई खेमे के लिए चिंता का विषय है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
विश्वकप 2011 भारत में ही होगा:आईसीसी
हार्मिसन को किया नजरअंदाज
वॉन ने लिया फ्लिंटॉफ का पक्ष
पाकिस्तान को गाले टेस्ट में 168 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया की ‘हास्यास्पद’ टीम:चैपल
आश्चर्यचकित हैं ग्राहम ओनियंस