मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > हार्मिसन को किया नजरअंदाज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
हार्मिसन को किया नजरअंदाज
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 जुलाई से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में स्टीव हार्मिसन की जगह डरहम के तेज गेंदबाज ग्राहम ओनियंस को शामिल किया गया है।

टीम में दो स्पिनरों मोंटी पनेसर और ग्रीम स्वान को जगह दी गई हैं, वहीं चोटिल आलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ फिट होकर टीम में वापस लौट आए हैं।

ओपनर इयान बेल भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। हार्मिसन ने इंग्लैंड लॉयंस की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में 6 विकेट लिए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी दावेदारी को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है।

चयनकर्ता ज्यॉफ मिलर ने कहा कि हमने चयन नीति में निरंतरता को बढ़ावा दिया है और ओनियंस ने अपने टेस्ट करियर की शानदार ढंग से शुरुआत की थी। उनकी उपस्थिति की वजह से टीम के पास विकल्प बढ़ जाते हैं।" ओनियंस को उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

टीम : एंड्रयू स्ट्रॉस (कप्तान), जेम्स एंडरसन, इयान बेल, रवि बोपारा, स्टुअर्ट ब्रॉड, पॉल कॉलिंगवुड, एलिस्टेयर कुक, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, ग्राहम ओनियंस, मोंटी पानेसर, केविन पीटरसन, मैट प्रॉयर, ग्रीम स्वॉन।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
वॉन ने लिया फ्लिंटॉफ का पक्ष
पाकिस्तान को गाले टेस्ट में 168 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया की ‘हास्यास्पद’ टीम:चैपल
आश्चर्यचकित हैं ग्राहम ओनियंस
पूर्व तेज गेंदबाज खान मोहम्मद नहीं रहे
यूसुफ ने शतक के साथ मनाया वापसी का जश्न