ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि आगामी एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की ‘हास्यास्पद’ टीम पर इंग्लैंड को बढ़त हासिल होगी।
चैपल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयन पर कहा मुझे लगता है कि यह बेकार टीम है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा तीसरे सलामी बल्लेबाज को नहीं चुनना मुसीबत को न्यौता देना है।
चैपल के अनुसार फिलीप ह्यूजेस को आने वाले समय का स्टार कहा जा रहा है लेकिन उन्होंने सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं। उनकी तकनीक गैर पारंपरिक है, जिसके कामयाब रहने की गारंटी नहीं दी जा सकती। यदि इंग्लैंड में ऐसा होता है तो वह मुसीबत में पड़ सकता है।
चैपल ने कहा कि दोनों टीमों की गेंदबाजी आक्रमण की तुलना से साबित हो गया कि एंड्रयू स्ट्रास की टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल इंग्लैंड का आक्रमण अधिक धारदार लग रहा है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ और उनकी फिटनेस पर बहुत कुछ निर्भर होगा, लेकिन वह पाँचों टेस्ट में फिट रहते हैं तो इंग्लैंड का आक्रमण अधिक संतुलित होगा, इसलिए मेरे हिसाब से उनका पलड़ा भारी है। |