मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > पूर्व तेज गेंदबाज खान मोहम्मद नहीं रहे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पूर्व तेज गेंदबाज खान मोहम्मद नहीं रहे
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज खान मोहम्मद का लंदन में निधन हो गया। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ 1952 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था।

पाकिस्तान की तरफ से 13 टेस्ट मैचों में खेलने वाले मोहम्मद 81 साल के थे और चार दशक पहले इंग्लैंड में बस गए थे। वह लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे।

मोहम्मद की मौत से अब पाकिस्तान की तरफ से पहले टेस्ट में खेलने वाले केवल तीन खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद, वकार हसन और इम्तियाज अहमद ही जीवित रह गए हैं।

खान मोहम्मद ने 13 टेस्ट मैच में 54 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 214 विकेट हासिल किए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
यूसुफ ने शतक साथ मनाया वापसी का जश्न
अंपायर जैनकिंस की मैदान पर मौत
ट्वेंटी-20 विश्वकप में भारत को कड़ा समूह
रद्द हो सकता है चौथा वनडे मैच
सोहैल का नोटिस मिलने से इंकार
'बागी तिकड़ी' पीसीबी से अनुबंधित