मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > अंपायर जैनकिंस की मैदान पर मौत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अंपायर जैनकिंस की मैदान पर मौत
- वेबदुनिया न्यू

यहाँ खेले जा रहे वेल्स क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान गेंद लगने से 72 वर्षीय अंपायर एल्विन जैनकिंस की मैदान पर ही मौत हो गई। यह दु:ख घटना उस वक्त हुई जब क्षेत्ररक्षक द्वारा फेंकी गई गेंद जैनकिंस के सिर से टकरा गई थी।

सिर पर गेंद लगने से जैनकिंस मैदान पर ‍ही गिर गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैनकिंस पिछले 25 सालों से अंपायरिंग का ‍दायित्व निभा रहे थे। इस अप्रत्याशित घटना के बाद स्वानसी और लांगेनेश के बीच खेला जा रहा मैच रद्द कर दिया गया।

क्रिकेट मैदान पर किसी भी अंपायर की मौत होने की यह दुनिया में पहली घटना है। जैनकिंस के परिवार वाले इस घटना के बाद बेहद सकते में हैं और फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

भारतीय क्रिकेट में भी इसी तरह का हादसा एक बार पहले भी हुआ है। बांग्लादेश में रमन लांबा जब पाइंट की दिशा में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे, तब उनके भी सिर पर (बल्लेबाज के द्वारा शॉट खेलने पर) गेंद लगी थी और वे कोमा में चले गए थे। कई दिनों तक जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका था।

लांबा की मौत के बाद ही नजदीकी फील्डरों ने हैलमेट लगाने की प्रथा शुरू की थी। अंपायर जैनकिंस की मौत के बाद संभव है कि आने वाले समय में अंपायर भी हैलमेट पहने नजर आएँ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ट्वेंटी-20 विश्वकप में भारत को कड़ा समूह
भारत ने वनडे सिरीज 2-1 से जीती
सोहैल का नोटिस मिलने से इंकार
'बागी तिकड़ी' पीसीबी से अनुबंधित
बीसीसीआई के सामने झुक गई है आईसीसी
केविन पीटरसन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज