मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > भारत ने वनडे सिरीज 2-1 से जीती
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत ने वनडे सिरीज 2-1 से जीती
भारी बारिश के कारण चौथा वनडे मैच रद्द
वेबदुनिया न्यू
तेज बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहाँ खेला जा रहा चौथा और अंतिम वनडे मैच रद्द कर दिया गया। चार मैचों की सिरीज में 2-1 से आगे रहने वाला भारत श्रृंखला जीतने में सफल रहा। इंडीज के खिलाफ इस सिरीज की जीत ने काफी हद तक महेन्द्रसिंह धोनी के ट्‍वेंटी-20 विश्वकप में हुई पराजय से हुई निराशा को दूर कर दिया है।

WD
सात साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज में वनडे सिरीज जीतने में कामयाब हुई है। चार मैचों की इस सिरीज में भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी को 'मैन ऑफ द सिरीज' घोषित किया गया। धोनी ने 3 मैचों में 91 के औसत से 182 रन बनाए। भारत के दोनों मैचों विजयी मैचों में धोनी ने नायक की भूमिका अदा की।

चार साल के बाद भारतीय टीम का हिस्सा बनने वाले आशीष नेहरा ने चार मैचों में 19.16 के औसत से 6 विकेट प्राप्त किए जबकि ईशांत शर्मा 3 मैचों में 2 ही विकेट ले सके।

चौथे वनेड मैच का हाल यह रहा कि मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने की चुनौती स्वीकार की और 7.3 ओवर में जब 1 विकेट खोकर 27 रन ही बनाए थे कि भारी बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया।

इससे पूर्व भारत ने सिक्का जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया था। वर्षा के कारण मैच 1 घंटे देरी से शुरू हुआ है और ओवर की संख्या 49 कर दी गई थी।

वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान क्रिस गेल और रूनाको मार्टन मैदान पर पहुँचे लेकिन यह जोड़ी पहले ही ओवर में टूट गई। ईशांत शर्मा ने दूसरी ही गेंद पर गेल (0) को पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया। गेल ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में धोनी के दस्तानों में समा गए।

आशीष नेहरा और ईशांत शर्मा की सधी हुई गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। यही कारण रहा कि इंडीज की पारी में एक भी चौका नहीं लगा।

जब 7.3 ओवर में वेस्टइंडीज ने 27 रन बनाए थे, तब तेज वर्षा ने मैच रोक दिया। तब मोर्टन 12 और रामनरेश सरवन 12 रन बना चुके थे। काफी इंतजार के बाद भी जब बारिश नहीं थमी तो अंपायरों के पास मैच रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

भारतीय समयानुसार रात 11.25 पर अंपायरों ने मैच को रद्द करने का ऐलान कर दिया। इस तरह चार वनडे मैचों की सिरीज भारत 2-1 से जीतने में सफल रहा।

चौथे वनडे मैच का स्कोर कार्ड
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सोहैल का नोटिस मिलने से इंकार
'बागी तिकड़ी' पीसीबी से अनुबंधित
बीसीसीआई के सामने झुक गई है आईसीसी
केविन पीटरसन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
वॉटसन की जगह बल्लेबाज को मौका:पोटिंग
ट्‍वेंटी-20 विश्वकप में कम दामों के टिकट