मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > सोहैल का नोटिस मिलने से इंकार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सोहैल का नोटिस मिलने से इंकार
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहैल ने इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एक कोर्स में हिस्सा नहीं लेने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से कारण बताओ नोटिस मिलने की खबरों को गलत बताया है।

सोहैल ने कथित रूप से पीसीबी की मानव संसाधन शाखा के निदेशक वसीम बारी द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।

खबरों के मुताबिक वह नोटिस खेल के विकास के लिए आईसीसी द्वारा इंग्लैंड में संचालित किए गए एक कोर्स में सोहैल के हिस्सा नहीं लेने की वजह से जारी की गई थी। सोहैल ने कहा कि वह कारण बताओ नोटिस नहीं बल्कि एक पत्र था। इसे लेकर बेवजह विवाद पैदा किया जा रहा है।

पीसीबी की खेल विकास शाखा के निदेशक सोहैल से बोर्ड के अध्यक्ष एजाज बट ने आईसीसी के कोर्स के लिये इंग्लैंड जाने को कहा था लेकिन कथित रूप से अपनी पत्नी के बीमार होने की वजह से वह नहीं जा सके थे।

हालाँकि पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक बट सोहैल के इंग्लैंड नहीं जाने से नाखुश थे क्योंकि उनका मानना था कि वह कोर्स बहुत जरूरी था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
'बागी तिकड़ी' पीसीबी से अनुबंधित
बीसीसीआई के सामने झुक गई है आईसीसी
केविन पीटरसन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
वॉटसन की जगह बल्लेबाज को मौका:पोटिंग
ट्‍वेंटी-20 विश्वकप में कम दामों के टिकट
विश्वकप के मैच स्थलों की घोषणा