मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > ट्‍वेंटी-20 विश्वकप में कम दामों के टिकट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ट्‍वेंटी-20 विश्वकप में कम दामों के टिकट
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले वर्ष वेस्टइंडीज में होने वाले ट्‍वेंटी-20 विश्वकप के मैचों के लिए दर्शकों को आकर्षित करने की योजना के तहत कम दामों वाले टिकटों की घोषणा की है।

आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि कम दाम वाले टिकट जारी करने का उदेश्य मैच स्थलों पर दर्शकों को लाना है। हम चाहते हैं कि टूर्नामेंट के सभी 42 मैचों में मैदान में दर्शक भरे रहें।

इसके अलावा विश्व संस्था ने मैदान में दर्शकों को लाने के लिए एक अन्य प्रयास भी किया है। इसके तहत 16 वर्ष उम्र तक के दर्शकों का गुयाना में खेले जाने वाले सभी मैचों और सेंट लूसिया में होने वाले पहले राउंड के मैचों के लिए स्टेडियम में प्रवेश नि:शुल्क होगा।

आईसीसी पुरुष विश्वकप के पहले राउंड और सुपर आठ के मैचों के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 15 डॉलर है। इसके अलावा महिलाओं के विश्वकप मैच के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा।

इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के सभी चार सेमीफाइनल मैचों को देखने के लिए टिकट मद में वयस्कों को दस डॉलर की कीमत चुकानी होगी और अंडर 16 वर्ष उम्र तक वाले दर्शकों के लिए यह कीमत छह डॉलर होगी।

सेमीफाइनल मुकाबले 13 और 14 मई को सेंट लूसिया में खेले जाएँगे। फाइनल मैच के लिए टिकटों का अधिकतम मूल्य 40 डॉलर रखा गया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
विश्वकप के मैच स्थलों की घोषणा
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित
फ्लावर ने फ्लिंटॉफ को माफ किया
पवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
रिकॉर्ड में भी धोनी रहे आगे
बीसीसीआई की बैठक आठ जुलाई को