मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > विश्वकप के मैच स्थलों की घोषणा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
विश्वकप के मैच स्थलों की घोषणा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले वर्ष वेस्टइंडीज में होने वाले ट्‍वेंटी-20 विश्वकप क्रिकेट के आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोगार्ट ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि विश्वकप के मैच वेस्टइंडीज के चार मैदानों बारबडोज, गुयाना, सेंट लूसिया और सेंटस किट्स में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में एक मई को मौजूदा विश्व चैंपियन पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट एक मई से 16 मई तक आयोजित होगा। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज में इससे पहले 2007 का वनडे विश्वकप भी आयोजित हो चुका है।

लोगार्ट ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वेस्टइंडीज में भी यह टूर्नामेंट काफी सफल होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए मैच स्थलों पर दर्शक जुटाने की समस्या पैदा होगी, लेकिन हम इसके लिए टिकटों की कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे पास चार शानदार आयोजन स्थल हैं। हमने 2007 में वनडे विश्वकप में यहां शानदार मैचों का आयोजन किया था। मुझे उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के दर्शक ट्‍वेंटी-20 विश्वकप का भी खूब मजा उठाएँगे।

लोगार्ट ने कहा कि इसके अलावा इसी विश्वकप के साथ महिला ट्‍वेंटी-20 विश्वकप का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी खुश हूँ कि महिला और पुरुष दोनों विश्वकप फिर एक बार साथ-साथ ही आयोजित हो रहा है।

महिला और पुरूष दोनों के सेमीफाइनल और फाइनल एक ही दिन आयोजित होंगे। इससे महिला क्रिकेट को एक बडे़ मंच पर अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। आईसीसी ने विश्वकप के लिए कम दाम वाले टिकटों की घोषणा की।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित
फ्लावर ने फ्लिंटॉफ को माफ किया
पवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
रिकॉर्ड में भी धोनी रहे आगे
बीसीसीआई की बैठक आठ जुलाई को
सिरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत