इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डायरेक्टर एंडी फ्लावर ने स्वीकार किया है कि वे एंड्रयू फ्लिंटॉफ के अनुशासन तोड़ने से निराश तो हैं लेकिन उन्होंने इस हरफनमौला खिलाड़ी को माफ कर दिया है।
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान फ्लावर ने कहा कि फ्लिंटॉफ को अपनी गलती का अहसास है और मेरी तरफ से यह प्रकरण समाप्त हो गया है।
कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने की सख्त हिदायत दी है। यह एक निराशाजनक प्रकरण था। उन्होंने कहा गलतियाँ सबसे होती हैं मगर हमें उनसे सीख लेनी चाहिए।
फ्लिंटॉफ को शराब पीने की लत है, जिसके कारण वे कई बार टीम अनुशासन तोड़ चुके हैं। इसी कारण उन्हें पिछले विश्वकप के दौरान उपकप्तानी से भी हाथ धोना पडा़ था। हाल ही में बेल्जियम में भी उन्होंने टीम अनुशासन की धज्जियाँ उड़ाई थीं। |