मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > पवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
केन्द्रीय कृषिमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को शनिवार को एक बार फिर दो वर्ष के लिए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

हालाँकि पवार एमसीए प्रमुख के पद पर आठ वर्ष पूरे कर चुके हैं लेकिन संघ की गत वर्ष सितंबर में हुई वार्षिक आम बैठक में संविधान में संशोधन करके अध्यक्ष को दो-दो वर्ष के लिए चार बार इस पद पर निर्वाचित होने की छूट दी गई है।

इस बीच केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने एमसीए के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। एमसीए में उपाध्यक्ष के दो पद हैं। पवार खेमे से पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने नामांकन दाखिल किया है। विरोधी खेमे के प्रवीण बार्वे और श्रीपद हल्बे भी उपाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रिकार्ड में भी धोनी रहे आगे
बीसीसीआई की बैठक आठ जुलाई को
सिरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत
धोनी मैच जिताऊ बल्लेबाज:कर्स्टन
'कप्तानी चलती ट्रेन का सामना करने जैसा'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को सस्ते में समेटा