मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > बीसीसीआई की बैठक आठ जुलाई को
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बीसीसीआई की बैठक आठ जुलाई को
भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तकनीकी समिति और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की बैठक 2009 के सत्र से पहले आठ जुलाई को होगी।

बीसीसीआई के अधिकारी प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी ने कहा ‘तकनीकी समिति की बैठक की अध्यक्षता सुनील गावसकर करेंगे जिसमें सत्र 2008-09 की समीक्षा की जाएगी।’

सुनील गावसकर आमतौर पर विभिन्न रणजी टीमों के कप्तानों और प्रशिक्षकों के साथ बैठक करते हैं लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के कारण यह बैठक नहीं हो सकी।

शेट्टी ने कहा 'हमने अंडर 19 और 22 प्रारूप में थोड़ा बदलाव किया है ताकि क्रिकेटर ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेल सकें। इस बारे में तकनीकी समिति को बता दिया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि एनसीए की बैठक में उसके अध्यक्ष रवि शास्त्री के भाग लेने की संभावना है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सिरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत
धोनी मैच जिताउ बल्लेबाज:कर्स्टन
'कप्तानी चलती ट्रेन का सामना करने जैसा'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को सस्ते में समेटा
वास ने किया संन्यास की खबरों का खंडन
बीसीसीआई करेगा देवधर ट्रॉफी पर विचार