मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > सिरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सिरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जीत से उत्साहित ‘टीम इंडिया’ रविवार को इस श्रृंखला के चौथे और आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करके कैरेबियाई सरजमीं पर दूसरी बार एकदिवसीय मैचों की सिरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

शुक्रवार को वर्षा से बाधित मैच में ओपनर गौतम गम्भीर और दिनेश कार्तिक की मजबूत साझेदारी और फिर कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी की धुआँधार पारी की बदौलत छह विकेट से मिली जीत के साथ भारत इस श्रृंखला में 2-1 से आगे हो गया है।

भारत रविवार को होने वाला मुकाबला जीतकर हाल में ट्वेंटी-20 विश्वकप से जल्द बाहर होने से मिले घाव पर मरहम लगाना चाहेगा।

भारत ने इंडीज के खिलाफ उसके घर में आखिरी बार वर्ष 2002 में एकदिवसीय मैचों की सिरीज जीती थी। तब सौरव गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाँच मैचों की सिरीज 2-1 से अपने नाम की थी। उस श्रृंखला के दो मैच वर्षा के कारण रद्द कर दिए गए थे।

वर्ष 2006 में भारत ने फिर वेस्टइंडीज का दौरा किया था लेकिन राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली टीम इंडिया को वनडे स‍िरीज में 1-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार महेन्द्रसिंह धोनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम मौजूदा श्रृंखला में अपने पूरे रंग में नजर नहीं आ रही है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
धोनी मैच जिताऊ बल्लेबाज:कर्स्टन
'कप्तानी चलती ट्रेन का सामना करने जैसा'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को सस्ते में समेटा
वास ने किया संन्यास की खबरों का खंडन
बीसीसीआई करेगा देवधर ट्रॉफी पर विचार
अच्छी शुरुआत से मिली जीत-धोनी