मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > फॉर्म में लौटे ब्रेट ली
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
फॉर्म में लौटे ब्रेट ली
इंग्लैंड में पहली बार पाँच विकेट लेने के बाद एशेज श्रृंखला से पहले फॉर्म में लौटे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि आखिरकार उन्होंने रिवर्स स्विंग में महारत हासिल कर ली है, जिसे 2005 में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ब्रह्मास्त्र के तौर पर इस्तेमाल किया था।

ली ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पाँच विकेट लेने के बाद कहा यदि आप 2005 में देखे तो हम रिवर्स स्विंग के कारण ही हारे। हम इस फन में महारत हासिल नहीं कर सके थे।

खराब फॉर्म के कारण टीम में जगह बनाने के लिये जूझ रहे ली को कल के प्रदर्शन से राहत मिली। ली ने कहा कि आठ जुलाई से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला में रिवर्स स्विंग अहम भूमिका निभा सकती है और उन्हें पुरानी गेंद से गेंदबाजी में कोई परेशानी नहीं है।

ली के हवाले से ‘द डेली टेलीग्राफ’ ने कहा कि मुझे हमेशा से पुरानी गेंद को स्विंग कराने में मजा आता है। वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने भी ली की तारीफ करते हुए कहा मुझे उनकी गेंदबाजी पसंद आई।

उन्होंने कहा ‍‍कि हर कोई कह रहा था कि ली घायल है और वापसी के बाद अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं होगा लेकिन उसने मैच की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने काफी तेज गेंदबाजी की।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका-पाक तैयार
मोर्टन ने बताया कामयाबी का राज
शिवसेना की बीसीसीआई को चेतावनी
नहीं होंगे वेतनभोगी क्रिकेट चयनकर्ता:पीसीबी
घायल मुरलीधरन पहले टेस्ट से बाहर
स्थायी समिति ने कादिर को समन भेजा