मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > नहीं होंगे वेतनभोगी क्रिकेट चयनकर्ता:पीसीबी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
नहीं होंगे वेतनभोगी क्रिकेट चयनकर्ता:पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने फैसला किया है कि भविष्य में वेतनभोगी चयनकर्ताओं को नहीं नियुक्त किया जाएगा और सीनियर और जूनियर दोनों की राष्ट्रीय टीमों को एक ही चयन समिति चुनेगी।

पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग चयन समितियों को खत्म करने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है लोग नही जानते कि सच्चाई क्या है।

संचालन समिति की बैठक में चयन समितियों के कामकाज पर चिंता व्यक्त करते हुए अध्यक्ष एजाज बट से अनुरोध किया गया था कि वेतनभोगी चयनकर्ताओं की प्रथा समाप्त की जाए और उसकी जगह एक मानद चयनसमिति का गठन किया जाए।

बैठक में कहा गया है कि वेतनभोगी होने के कारण अधिकारियों का आपसी टकराव काफी बढ़ जाता है। नई चयन समिति के लिए पूर्व टेस्ट आमिर सुहैल, हारून राशिद, सलीम यूसुफ और बासित अली आदि के नामों की चर्चा चल रही है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
घायल मुरलीधरन पहले टेस्ट से बाहर
स्थायी समिति ने कादिर को समन भेजा
वनडे टीम में लौट सकते हैं नजीर:बारी
तनवीर को चैरिटी मैच खेलने की अनुमति
आईपीएल लक्ष्य न बनाएँ:गावस्कर
श्रीलंका में पाकिस्तान की कड़ी परीक्षा