मुख्य चयनकर्ता के पद से अब्दुल कादिर के अचानक इस्तीफे से हैरान नेशनल असेम्बली में खेलों की स्थायी समिति ने अब्दुल कादिर को 14 जुलाई को सुनवाई के लिए समन भेजा है।
समिति एजाज बट की अध्यक्षता वाले बोर्ड द्वारा सीनियर और जूनियर चयन समिति को भंग किए जाने और पीसीबी अधिकारियों के प्रदर्शन पर भी चर्चा करेगी। खेलमंत्री आफताब शाह जिलानी ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड के कुछ फैसलों से वह चिंतित हैं।
पूर्व लेग स्पिनर कादिर ने इंग्लैंड में टी20 विश्व कप के दौरान अचानक इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों पर काम में दखलंदाजी का आरोप लगाया था।
जिलानी ने कहा कि बोर्ड के प्रदर्शन पर मैं क्या कहूँ। हर कोई चिंतित है। मैं क्या कर सकता हूँ। उन्होंने कहा उम्मीद है कि नया संविधान लागू होने के बाद बोर्ड अध्यक्ष के अधिकार कम होंगे और संचालन परिषद के सदस्यों को अधिक अधिकार मिलेंगे। |