पाकिस्तान के कार्यवाहक मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी ने संकेत दिया है कि सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर की राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सकती है। नजीर उन चार पाकिस्तानी क्रिकेटरों में से हैं, जिन्होंने आईसीएल से नाता तोड़ दिया है।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट ने हालाँकि कहा है कि राष्ट्रीय टी-20 चैम्पियनशिप फाइनल में अपने बर्ताव के कारण नजीर का राष्ट्रीय टीम में चयन नहीं किया जाएगा।
बारी ने कहा कि उस मामले में बोर्ड ने नजीर को क्लीन चिट दे दी है। फाइनल में आउट करार दिये जाने पर नजीर ने अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी।
उन्होंने एक क्रिकेट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें 30 जून को क्लीन चिट दे दी गई यानी अब श्रीलंका में वनडे और टी20 मैचों के लिए उनका चयन हो सकता है। मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक राष्ट्रीय टीम में लौट ही चुके हैं और इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं। |