मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > तनवीर को चैरिटी मैच खेलने की अनुमति
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
तनवीर को चैरिटी मैच खेलने की अनुमति
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हरफनमौला सोहेल तनवीर को उनकी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए मिडिलसेक्स के खिलाफ 6 जुलाई को लॉर्ड्‍स पर अभ्यास मैच खेलने की अनुमति दे दी है।

तनवीर की प्रतिनिधि खेल प्रबंधन कंपनी ने कहा कि ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट के लिए होने वाले मैच में तनवीर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे ।

आईपीएल के पहले सत्र में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे तनवीर ने टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह दूसरे सत्र में नहीं खेल सके थे क्योंकि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पीसीबी को अपने खिलाड़ियों को सुरक्षा कारणों से भारत नहीं भेजने की सलाह दी थी।

कंपनी ने रॉयल्स की सह मालिक शिल्पा शेट्टी के हवाले से कहा कि तनवीर की टीम में वापसी से वह बहुत खुश हैं और टीम को दूसरे सत्र में उनकी कमी खली थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आईपीएल लक्ष्य न बनाएँ:गावस्कर
श्रीलंका में पाकिस्तान की कड़ी परीक्षा
ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे लंकाई सितारे
हरभजन की रैंकिंग में सुधार
जीत के लिए पूरा जोर लगाएँगे:रामदीन
हरभजन को लेनी होगी कुम्बले की जगह