मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > आईपीएल लक्ष्य न बनाएँ:गावस्कर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आईपीएल लक्ष्य न बनाएँ:गावस्कर
क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर ने युवा क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की जगह देश के लिए खेलने को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।

गावस्कर ने 'दिलीप सरदेसाई स्मारक व्याख्यानमाला' में कहा आईपीएल में मिलने वाले पैसे की वजह से मौजूदा दौर में अभिभावक अपने बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि ये युवा क्रिकेटर आईपीएल के लिए खेलने का मौका मिलने को ही अपना लक्ष्य मानने लगे हैं। इन युवाओं को मेरी सलाह यही है कि वे देश के लिए खेलने को अपना लक्ष्य मानकर चलें।

गावस्कर ने कहा कि इन युवा क्रिकेटरों को सही मार्गदर्शन की जरूरत होगी और यह जिम्मेदारी वरिष्ठ लोगों को ही उठानी होगी। क्रिकेट से मिलने वाले बेशुमार धन और प्रचार की वजह से युवाओं का ध्यान भटकने की आशंका लगातार बनी रहेगी। ऐसी स्थिति में हमें उन्हें सलाह और मार्गदर्शन देते रहना होगा।

बहरहाल, गत महीने इंग्लैंड में संपन्न ट्‍वेंटी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह उन्होंने थकान को न मानते हए कहा कि विपक्षी टीमों के अच्छे खेल ने इस टीम को बाहर कर दिया1 गावस्कर ने ट्‍वेंटी-20 क्रिकेट का समर्थन करते हुए कहा कि यह क्रिकेट को ओलिम्पिक खेलों में शामिल करने का माध्यम बन सकता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
श्रीलंका में पाकिस्तान की कड़ी परीक्षा
ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे लंकाई सितारे
हरभजन की रैंकिंग में सुधार
जीत के लिए पूरा जोर लगाएँगे:रामदीन
हरभजन को लेनी होगी कुम्बले की जगह
इंग्लैंड फ्लिंटॉफ के बिना भी खेलना सीखे