मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > जीत के लिए पूरा जोर लगाएँगे:रामदीन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जीत के लिए पूरा जोर लगाएँगे:रामदीन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के उपकप्तान दिनेश रामदीन ने कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला पर कब्जे के वास्ते शुक्रवार को होने वाला मुकाबला जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

रामदीन ने कहा कि किंग्सटन में भारत को आठ विकेट से रौंदने के बाद इंडीज की टीम आत्मविश्वास से लबरेज है।

रामदीन ने अभ्यास सत्र के बाद कहा कि यह सप्ताहांत हमारे लिए खासा अहम है। हमने सिरीज में बराबरी हासिल की और शुक्रवार का मुकाबला जीतना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह दो अच्छी टीमों के बीच मुकाबला है और हमें उम्मीद है कि अगले दोनों मैच काँटे के होंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हरभजन को लेनी होगी कुम्बले की जगह
इंग्लैंड फ्लिंटॉफ के बिना भी खेलना सीखे
मैग्राथ ने सिखाए एशेज जीतने के गुर
आसिफ पर 10 लाख का जुर्माना
कमजोर कड़ी बनता जा रहा है 'वन-डाउन'
शीर्ष क्रम बना भारत का सरदर्द