पूर्व कप्तान माइक गैटिंग का मानना है कि हरफनमौला एंड्यू फ्लिंटॉफ का अच्छा समय गुजर चुका है और इंग्लैंड टीम को उनके बिना खेलना सीखना होगा।
गैटिंग ने कहा कि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला में फ्लिंटॉफ के बिना ही जीतनी होगी क्योंकि अब वे केवल गेंदबाज के रूप में टीम शामिल हैं। गैटिंग ने पत्रकारों से तो यहाँ तक कह डाला कि अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर फ्लिंटॉफ को टीम से निकाला भी जा सकता है।
गैटिंग का मानना है कि हाल ही में हम वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लिंटॉफ के बिना ही जीते हैं और आगे भी जीत सकते हैं।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रबंध निदेशक (क्रिकेट) गैटिंग ने इंग्लैंड के कप्तान एंड्यू स्ट्रॉस की तारीफ करते हुए कहा कि स्ट्रॉस का कोच एंडी फ्लावर के साथ बेहतर तालमेल है और इसका टीम को बहुत फायदा मिलेगा। |