मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > मैग्राथ ने सिखाए एशेज जीतने के गुर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मैग्राथ ने सिखाए एशेज जीतने के गुर
ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैग्राथ ने आगामी एशेज श्रृंखला के लिए देश के तेज गेंदबाजों को न सिर्फ एशेज जीतने के गुर सिखाए बल्कि उन्हें इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमजोरियाँ भी बताईं।

मैग्राथ का ंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 20.92 के औसत से 157 विकेट लिए हैं।

मैग्राथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूले ने मुझसे कहा था कि मैं तेज गेंदबाजों से मिलूँ। मैंने वॉरसेस्टर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों से मुलाकात की और उन्हें एशेज जीतने के कुछ टिप्स दिए।

सनद रहे कि मैग्राथ तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। हालाँकि इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उनका क्रिकेट में वापसी का कोई इरादा नहीं है। मैग्राथ ने कहा कि मुझे खुशी होगी अगर मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में कुछ सहयोग कर सकूँ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आसिफ पर 10 लाख का जुर्माना
कमजोर कड़ी बनता जा रहा है 'वन-डाउन'
शीर्ष क्रम बना भारत का सरदर्द
गेंदबाज नो बॉल पर नियंत्रण करें-पोंटिंग
स्ट्रॉस ने फ्लिंटॉफ को चेताया
मार्टिन ने बुकानन को कोसा