प्रतिष्ठित एशेज सिरीज से पहले इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ को अनुशासनहीनता के लिए अपने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस से कड़े शब्दों में चेतावनी मिली है। फ्लिंटॉफ इस सप्ताह बेल्जियम दौरे पर टीम बस में बैठने से चूक गए थे, जिसके बाद मीडिया ने लिखा था कि स्ट्रॉस का अपनी टीम पर कोई नियंत्रण नहीं है।
स्ट्रॉस ने कहा कि अगर फ्रेडी की अनुशासनहीनता यूँ ही चलती रही तो हम एशेज सिरीज उनके बिना भी खेलने को तैयार हैं।
स्ट्रॉस ने कहा कि फ्लिंटॉफ जब भी टीम में वापसी करते हैं, उन पर दबाव रहता। वे टीम के खास खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए।
स्ट्रॉस ने कहा कि फ्लिंटॉफ पर निर्भर करता है कि वे टीम में रहकर कैसा व्यवहार करें, लेकिन मुझे यह कहने में जरा भी संकोच नहीं है कि अगर उनका यही रवैया रहा तो वे टीम के लिए बाधा बन सकते हैं।
स्ट्रॉस ने फ्लिंटॉफ को सलाह देने के अंदाज में कहा कि उन्होंने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है, इसलिए उनका सारा ध्यान अपने प्रदर्शन पर होना चाहिए। |