मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > इस साल नहीं खेली जाएगी देवधर ट्रॉफी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
इस साल नहीं खेली जाएगी देवधर ट्रॉफी
घरेलू क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ष 2009-10 में देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कराने का फैसला किया है।

बीसीसीआई की दौरा कार्यक्रम निर्धारण समिति की बैठक में यह तय किया गया कि आगामी सीजन में व्यस्तता के कारण देवधर ट्रॉफी का आयोजन कर पाना संभव नहीं होगा।

वर्ष 1973-74 में इस सालाना टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से यह पहला मौका होगा, जब इसका आयोजन नहीं होगा।

इस बीच बीसीसीआई ने मुश्ताक अली के नाम पर गठित घरेलू ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट का आयोजन इस साल कराने का फैसला किया है। गत सीजन में आईपीएल टूर्नामेंट के नजदीक होने के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
क्रिकेट पर किताब लिख सकते हैं कादिर
इमर्जिग प्लेयर्स टूर्नामेंट
श्रीलंका-पाक श्रृंखला:सुरक्षा चाक चौबंद
भारत के खिलाफ प्रदर्शन दोहराएँगे:मोर्टन
अख्तर के पास अब भी वापसी का मौका
वॉन के संन्यास पर पोटिंग हैरान