मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > इमर्जिंग प्लेयर्स टूर्नामेंट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
इमर्जिंग प्लेयर्स टूर्नामेंट
दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज राहुल शुक्ला और निजार नियास को 20 जुलाई से क्वींसलैंड में शुरू हो रहे इमर्जिंग प्लेयर्स टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (एआईएस) की टीम में शामिल किया गया है।

दोनों का चयन चेन्नई स्थित एमआरएफ पेस फाउंडेशन और कैनबरा स्थित एआईएस के बीच करार के तहत किया गया है। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम घोषित नहीं की है। टूर्नामेंट में दो ट्वेंटी-20 मैचों के बाद वनडे श्रृंखला खेली जाएगी। इसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टीमें भी भाग लेंगी।

भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के मार्गदर्शन में एआईएस टीम पहली बार खिताब जीतने की कोशिश में है। भारत की कर्नाटक टीम ने 2005 में पहला इमर्जिंग प्लेयर्स टूर्नामेंट जीता था। दक्षिण अफ्रीका ने 2006 और 2007 में जबकि न्यूजीलैंड ने पिछले साल खिताबी जीत दर्ज की।

इमर्जिंग प्लेयर्स टूर्नामेंट का कार्यक्रम
ट्वेंटी-20 मैच - 20 जुलाई को एआईएस बनाम भारत, न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
27 जुलाई को भारत बनाम न्यूजीलैंड एआईएस बनाम दक्षिण अफ्रीका
वनडे मैच - 21 जुलाई को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, एआईएस बनाम न्यूजीलैंड
23 जुलाई को न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
24 जुलाई को भारत बनाम न्यूजीलैंड, एआईएस बनाम दक्षिण अफ्रीका
26 जुलाई को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, एआईएस बनाम न्यूजीलैंड
29 जुलाई को भारत बनाम एआईएस, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
30 जुलाई को न्यूजीलैंड बनाम भारत, एआईएस बनाम दक्षिण अफ्रीका
1 अगस्त को फाइनल (तीसरे बनाम चौथे नंबर की टीम) तथा पहले और दूसरे नंबर की टीम।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
श्रीलंका-पाक श्रृंखला:सुरक्षा चाक चौबंद
भारत के खिलाफ प्रदर्शन दोहराएँगे:मोर्टन
अख्तर के पास अब भी वापसी का मौका
वॉन के संन्यास पर पोटिंग हैरान
श्रीलंका में सुरक्षा प्रबंधों से पीसीबी संतुष्ट
पोंटिग बेकार कप्तान:थॉमसन