मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > खिलाड़ी भी कप्तान जितना ही महत्वपूर्ण
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
खिलाड़ी भी कप्तान जितना ही महत्वपूर्ण
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान यूनिस खान को ट्वेंटी-20 विश्वकप जीतने के लिए भले ही चौतरफा बधाई मिल रही हो लेकिन पूर्व कप्तान अमिर सुहैल ने इस जीत में कप्तान की भूमिका पर ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि खिलाड़ी भी कप्तान जितना ही महत्वपूर्ण होता है।

पाकिस्तान ने श्रीलंका को कल रात आठ विकेट से हराकर टी-20 विश्वकप जीता जो इमरान खान की कप्तानी में 1992 में जीते गये 50 ओवर के विश्व कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहली बडी जीत है।

पाकिस्तान की इस एतिहासिक जीत के बाद यूनिस खान को यह खिताब जीतने के लिए चौतरफा बधाई दी गई कि उनकी ही प्रेरणा से पाकिस्तान की टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद अपनी जीत का अभियान जारी रखा।

लेकिन इस बात पर सबको आश्चर्य हुआ कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट विकास निदेशक सुहैल ने इस महान जीत का श्रेय यूनिस को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कप्तान केवल तभी सफल कहला सकता है जब टीम उसके लिए प्रदर्शन कर रही हो। एक कप्तान तभी अच्छा होता है, जब उसकी टीम में अच्छे खिलाड़ी हों। अगर टीम में अच्छे खिलाड़ी नहीं हो तो मुझे नहीं लगता कि अच्छा कप्तान जीत दिला सकता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अगले टी-20 कप्तान बन सकते हैं अफरीदी
मिसाल बने यूनिस खान
अब विश्व कप 2011 जीतना चाहते हैं यूनिस
फाइनल में मीडिया का सैलाब
पाक के लिए वरदान से कम नहीं है यह जीत
हर गम को भुलाकर जश्न में डूबा पाकिस्तान