मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > उपचार करा रहे हैं श्रीलंकाई क्रिकेटर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
उपचार करा रहे हैं श्रीलंकाई क्रिकेटर
पाकिस्तान में आतंकवादी हमले के दौरान गोली लगने और ग्रेनेड हमले में घायल श्रीलंकाई क्रिकेटर अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

तरंगा परानविताना और तिलन समरवीरा कोलंबो के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। परानविताना को सीने में गोली लगी थी जबकि समरवीरा ने दाहिने पैर में छर्रे से लगी चोट के बाद यहाँ सर्जरी कराई।

खेल मंत्रालय की चिकित्सा इकाई की महानिदेशक गीतांजना मेंडिस ने कहा उन्हें ऑपरेशन के बाद पूरी तरह ठीक होने में करीब छह हफ्ते लगेंगे।

डॉक्टरों ने उपकप्तान व विकेटकीपर कुमार संगकारा और सहायक कोच पाल फारब्रास के कंधे से छर्रे निकाल दिए हैं। उन्होंने बताया कि गेंदबाज अजंता मेंडिस के गले और सिर से छर्रे के टुकड़े निकले हैं। तिलन तुषारा और सुरंगा लकमल का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मेंडिस ने कहा कि पूरी 25 सदस्यीय टीम का वापसी के बाद चेकअप हुआ और सिर्फ छह को अस्पताल में रखा गया। उन्होंने कहा संगकारा को आज छुट्टी दे दी जाएगी। किसी को गंभीर चोट नहीं है। मैदान पर लौटने में कुछ सप्ताह लग जाएँगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मुरलीधरन ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
पीसीबी का बीसीसीआई पर आरोप
पाक में क्रिकेट के ताबूत पर अंतिम कील
बल्लेबाजी का मजा ले रहे हैं सहवाग
समित पटेल वेस्टइंडीज दौरे से बाहर
क्रिकेट जिंदगी जीने का तरीका-रमीज राजा