मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > मुरलीधरन ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मुरलीधरन ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
पीसीबी ने तमाम आरोपों को नकारा
श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने लाहौर में अपनी टीम बस पर आतंकी हमले के संदर्भ में पाकिस्तान के सुरक्षा प्रबंधों को आड़े हाथों लेते हुए आशंका जताई है कि आतंकवादियों को अंदर की जानकारी थी।

इस 36 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि बस के अंदर कोई भी बंदूकधारी पुलिसकर्मी नहीं थी। यदि कोई बंदूकधारी पुलिसकर्मी वहाँ होता तो हमारे पास भी खुद का बचाव करने का मौका रहता। सभी बसें आसपास से गुजर रही थी और हमारे साथ चार या पाँच पुलिसकर्मी थे।

टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले इस महान स्पिनर को लगता है कि किसी ने श्रीलंका टीम के बस मार्ग की जानकारी दी थी।

उन्होंने 'रेडियो फाइव ए' से साक्षात्कार में कहा कि हम सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर रवाना हुए और यूनिस (पाकिस्तानी टीम के साथ) आठ बजकर 35 मिनट पर निकलें। दोनों टीमें अलग-अलग निकली और मुझे लगता है कि उन्हें (आतंकवादियों को) समय की सही जानकारी हासिल थी। उन्होंने ड्राइवर को मारने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने बस के दोनों तरफ गोलियाँ चलाई। बस पर कुल 39 गोलियाँ लगी।

मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें लगता कि तरांगा परानविताना की मौत हो जाएगी। परानविताना और तिलन समरवीरा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परानविताना की छाती पर गोली लगी थी जबकि समरवीरा के दाएँ पाँव पर छर्रे लगे थे।

मुरलीधरन ने कहा कि गोलियाँ तेजी से निकल रही थी और मैंने देखा कि परानविताना की छाती से खून निकल रहा है। मुझे लगा कि वह नहीं बच पाएगा। तिलन समरवीरा के पाँव से भी रक्त की धार निकल रही थी। कुमार संगकारा की बाँह से भी खून निकल रहा था। वहाँ चारों तरफ खून ही खून था। यह भयावह था। परानविताना और समरवीरा का कल कोलंबो पहुँचने पर ऑपरेशन किया गया और अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पीसीबी का बीसीसीआई पर आरोप
पाक में क्रिकेट के ताबूत पर अंतिम कील
बल्लेबाजी का मजा ले रहे हैं सहवाग
समित पटेल वेस्टइंडीज दौरे से बाहर
क्रिकेट जिंदगी जीने का तरीका-रमीज राजा
आईपीएल पर असमंजस बरकरार