पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का सोचना है कि लाहौर में श्रीलंका टीम पर हुए हमले से देश की क्रिकेट पर कई तरह के दूरगामी परिणाम होंगे जसमें जबरदस्त आर्थिक संकट शामिल है।
इंजमाम ने कहा कि इस हमले के बाद किसी भी विदेशी टीम के पाकिस्तान दौरा करने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा देश की सुरक्षा स्थिति में अगर कोई बहुत की बड़ा चमत्कार नहीं हुआ तो जिस तरह मैं पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोच रहा हूँ उससे साफ है कि पाकिस्तान क्रिकेट को अनेक तरह से नुकसान होगा।
पूर्व कप्तान ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट की छवि एकदम खराब हो चुकी है इसके अलवा विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करने करने के मामले में भी देश की छवि कमजोर हुई है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारी आर्थिक नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी विदेशी टीम के पाकिस्तान का दौरा करने की संभावना नहीं है, जबकि देश की टीम को विदेश में खेलने के लिए बाध्य होना पड़ेगा और घरेलू प्रतियोगिताओं को किसी तटस्थ स्थान पर खेलना होगा। |