मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > श्रीलंकाई क्रिकेट टीम स्वदेश पहुँची
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम स्वदेश पहुँची
लाहौर में हुए आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका की क्रिकेट टीम बुधवार तड़के स्वदेश लौट आई। भारतीय समयानुसार दो बजकर 50 मिनट पर भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचे खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उनके दोस्त, परिजन, क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी, खेल मंत्री गामिनी लोकुगे और मीडियाकर्मियों का हुजूम जुट गया था।

घर वापसी के बाद श्रीलंकाई टीम के कप्तान माहेला जयवर्धने ने कहा कि स्वदेश वापसी के बाद अपने परिजनों और दोस्तों से मिलकर काफी अच्छा लग रहा है। वहाँ जो कुछ भी हुआ उससे हमें भी गहरा सदमा लगा है लेकिन शुक्र है कि हम बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई या कोई हताहत नहीं हुआ।

पाँच खिलाड़ियों और सहायक कोच पॉल फार्ब्रेस को उनकी चोट के इलाज के लिए हवाई अड्डे से ही राजधानी स्थित नवलोक अस्पताल भेज दिया गया। हमले में सबसे गंभीर रुप से घायल खिलाडी तिलन समरवीरा को पैर में गोली लगी है और गोली निकालने के बारे में डॉक्टर आज फैसला करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि वे छह से आठ सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे।

समरवीरा के बाद सबसे जख्मी खिलाड़ी थरंगा परणाविताना हैं और 26 वर्षीय इस खिलाड़ी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा था। इनकी छाती में गोली लगी है। दिल के करीब से निकली इस गोली को पाकिस्तान में ही डॉक्टरों ने निकाल दिया था।

परणाविताना ने हवाई अड्डे पर कहा कि अब मैं ठीक हूँ। मैं खुशकिस्मत रहा। अन्य घायल खिलाड़ियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनमें जयवर्धने, कुमार संगकारा, अजंथा मेंडिस और सुरंगा लकमल हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
न्यूजीलैंड टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द
हमले से सही साबित हुई आशंका-पवार
श्रीलंका टीम की सुरक्षा में कमी-इमरान
पाकिस्तानी अंपायर की हालत स्थिर
पाकिस्तान आकर गलती नहीं की
प्रभावित हो सकता है विश्वकप-बीसीसीआई