मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > हमले से सही साबित हुई आशंका-पवार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
हमले से सही साबित हुई आशंका-पवार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले ने सुरक्षा कारणों से वहाँ नहीं खेलने की कुछ टीमों की आशंकाओं को सही साबित कर दिया है।

पवार ने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों ने पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों की वजह से वहां चैंपियन्स ट्रॉफी में खेलने से इन्कार कर दिया था और यह घटना साबित करती है कि उनकी शंकाएँ सही थी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को श्रीलंकाई टीम के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पाँच खिलाड़ियों समेत छह लोग घायल हो गए थे, जबकि सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

पिछले वर्ष पाकिस्तान में होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पहले स्थगित कर दिया और बाद में सदस्य देशों द्वारा वहाँ सुरक्षा कारणों से खेलने से इनकार करने के बाद उसे वहाँ स्थानांतरित कर दिया। हालाँकि अभी इसके आयोजन स्थल के बारे में आईसीसी को फैसला करना है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
श्रीलंका टीम की सुरक्षा में कमी-इमरान
पाकिस्तानी अंपायर की हालत स्थिर
पाकिस्तान आकर गलती नहीं की
प्रभावित हो सकता है विश्वकप-बीसीसीआई
माहेला ने ड्राइवर से कहा-शुक्रिया
पाक को अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी नहीं