पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच इंतिखाब आलम ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम भी श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरह मंगलवार को आतंकवादी हमले का शिकार बन सकती थी, लेकिन कप्तान यूनिस खान के टीम के कार्यक्रम में बदलाव के फैसले से वह बाल-बाल बच गई।
आलम ने खुलासा किया कि सामान्य तौर पर दोनों टीमें एक साथ सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर होटल से स्टेडियम के लिए रवाना होती हैं, लेकिन कप्तान यूनिस के अलग जाने के फैसले ने ही उनकी टीम का बचाव किया।
आलम ने कहा श्रीलंकाई टीम ने आज सुबह पाँच मिनट पहले जाने का फैसला किया और हमारे कप्तान ने निर्णय लिया कि हम अलग जाएँगे।
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के लिए जब श्रीलंकाई टीम गद्दाफी स्टेडियम जा रही थी, तब 12 अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में छह श्रीलंकाई क्रिकेटर घायल हो गए और पाँच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। |