मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > क्रिकेटरों पर हमले से हैरान है सीए
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
क्रिकेटरों पर हमले से हैरान है सीए
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा है कि उनका बोर्ड यह जानकर हक्का-बक्का रह गया है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम पर पाकिस्तान में हमला किया गया है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस घटना के बाद खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित होंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों में काफी दोस्त हैं और हम दिल से उम्मीद करते हैं कि इस घटना के बाद सभी क्रिकेटर सुरक्षित हों।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पाँच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेंटी-20 मैचों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है जो पाकिस्तान के खिलाफ अप्रैल-मई में होने हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल सुरक्षा कारणों से चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बीसीसीआई श्रीलंका क्रिकेट के साथ
श्रीलंकाई टीम पर हमला, छह खिलाड़ी घायल
पाकिस्तान की विश्वकप मेजबानी पर खतरा!
हमले से टॉम मूडी स्तब्ध
श्रीलंका क्रिकेट टीम का पाक दौरा रद्द
कुक का शतक, चौथा टेस्ट ड्रॉ