श्रीलंका के पूर्व कोच टॉम मूडी ने कहा कि लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए जानलेवा हमले से वे स्तब्ध और दु:खी हैं।
मूडी 2005 से 2007 विश्व कप तक श्रीलंका के कोच रहे थे। बाद में वे अपने गृहनगर पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कोच बन गए।
उन्होंने एक बयान में कहा कि लाहौर से मिल रही इन खबरों से मैं स्तब्ध और बेहद गमगीन हूँ। मैं श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ ही हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए भी दुआ कर रहा हूँ। |