मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > ब्रैडमेन कैप को लेकर उत्साह नहीं
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रैडमेन कैप को लेकर उत्साह नहीं
डॉन ब्रैडमेन की 1948 के इंग्लैंड दौरे की बैगी ग्रीन कैप नीलाम होगी जिसे पहनकर आखिरी पारी में वह शून्य पर आउट हो गए थे। इस कैप को खरीदने के लिये हालाँकि उतना उत्साह नहीं देखा जा रहा।

ब्रैडमेन ने यह कैप इंग्लैंड में अपने एक दोस्त के बेटे को तोहफे में दे दी थी। बाद में यह एक ऑस्ट्रेलियाई संग्रहालय में पहुँच गई। इसका दाम साढ़े चार लाख डॉलर है और इससे छह लाख डालर तक मिलने की उम्मीद है।

नीलामीकर्ता चार्ल्स लेस्की ने कहा कि नीलामी को लेकर दुनिया भर में उत्साह है, लेकिन अभी तक किसी ने बोली नहीं लगाई है।

उन्होंने चैनल नाइन को बताया कि ब्रैडमेन ने इंग्लैंड में अपने दोस्त रिचर्ड राबिंस के बेटे को कैप दे दी थी। उसने 2003 में एक ऑस्ट्रेलियाई को यह कैच बेच दी और तभी से वह यहां एक संग्रहालय की शोभा बढा रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
वीरू ने रखी जीत की नींव: धोनी
लक्ष्य साधकर भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड
भारतीय सरजमीं पर 75 बरस का हुआ टेस्ट क्रिकेट
चेपक पर सचिन सहवाग ने फिर बिखेरी चमक
तेंडुलकर का सर्वश्रेष्ठ शतक:सहवाग
सचिन का शतक शहीदों को समर्पित