मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > भारतीय क्रिकेट बोर्ड 3 करोड़ रुपए देगा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय क्रिकेट बोर्ड 3 करोड़ रुपए देगा
- वेबदु‍निया न्यूज

भारत और इंग्लैंड के बीच यहाँ खेले गए पहले टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में रवि शास्त्री ने इस बात की घोषणा की कि मुंबई में पिछले दिनों आतंकी घटना में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिजनों के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का फैसला किया है।

शास्त्री के अनुसार बोर्ड ने देश की सबसे बड़ी आतंकवादी घटना में घायल हुए लोगों के लिए भी एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। 26 ‍नवम्बर को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 183 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

सचिन ने भी शहीदों को याद किया : भारत की दूसरी पारी में नाबाद 103 रन बनाने के साथ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सचिन तेंडुलकर ने इस मौके पर मुंबई के शहीदों को याद किया।

सचिन ने कहा कि मुंबई इस हमले से दहल गया था। आतंकियों से लड़ते-लड़ते शहीद होने वाले एसीजी, पुलिस, फायरमैन और नैवी के सभी जवानों को मैं सलाम करता हूँ, जिनके कारण आज हम सुरक्षित हैं। मुझे शहीदों के‍ परिजनों से सहानुभूति है और मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद खेलना बहुत मुश्किल काम था, लेकिन हमने कोशिश की और जीत दर्ज करने में सफल हुए। इस मौके पर इंग्लैंड टीम के कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि मैं जानता हूँ कि सचिन मुंबई से हैं और इन्हीं के शहर में आतंकी हमला हुआ था। मैं समझ सकता हूँ कि ऐसे हालात से गुजरने के बावजूद उन्होंने यहाँ बेहतरीन पारी खेली।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मसाला क्रिकेट वनडे को खत्म कर देगा
अर्जुन यादव हैदराबाद रणजी टीम के कप्तान
रिश्तों में क्रिकेट को न घसीटा जाए:दारासिंह
बालाजी ने तमिलनाडु को दिलाई जीत
सहवाग ने साल में बनाए सर्वाधिक रन
भारत को पाक दौरे पर आना चाहिए:कादिर