मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > मसाला क्रिकेट वनडे को खत्म कर देगा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मसाला क्रिकेट वनडे को खत्म कर देगा
श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का मानना है कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण एक दिवसीय क्रिकेट धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

जयसूर्या ने सीएनएन के ॉक एशिया कार्यक्रम में कहा क्रिकेट बदल गया है। लोगों की रूचि बनए रखने के लिए इसे बदलना जरूरी था। एक दिवसीय क्रिकेट धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। आईपीएल क्रिकेट और क्रिकेटरों के लिए अच्छा है।

उन्होंने खेल के लघुतम स्वरूप का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ज्यादा दर्शक आकर्षित होंगे। क्रिकेट पूरी दुनिया में बदल रहा है। इसका बदलना जरूरी था। अब इसका लुत्फ तीन घंटे में लिया जा सकता है।

यूएन एड्स के सद्भावना दूत बने पहले क्रिकेटर जयसूर्या ने यह भी कहा कि वह समाज की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। श्रीलंका में लोग क्रिकेटरों को बहुत प्यार करते हैं लिहाजा एक टीम के रूप में हम भी काफी चैरिटी करते हैं। यह हमारा फर्ज है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अर्जुन यादव हैदराबाद रणजी टीम के कप्तान
रिश्तों में क्रिकेट को न घसीटा जाए:दारासिंह
बालाजी ने तमिलनाडु को दिलाई जीत
सहवाग ने साल में बनाए सर्वाधिक रन
भारत को पाक दौरे पर आना चाहिए:कादिर
भारी बारिश के बाद न्यूजीलैंड-इंडीज टेस्ट ड्रॉ