मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > कोटा प्रणाली खत्म करने की योजना:सीएसए
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कोटा प्रणाली खत्म करने की योजना:सीएसए
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) अश्वेत खिलाड़ियों के लिए कोटा निर्धारित करने की विवादास्पद नीति को अगले तीन साल में समाप्त करने की योजना बना रहा है।

इस विवादित नीति के कारण केविन पीटरसन जैसे खिलाड़ी को दक्षिण अफ्रीका छोड़ना पड़ा और वह अब इंग्लैंड टीम के कप्तान हैं। इसकी जगह खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह से मेरिट आधार किया जाएगा।

द ऐर्जं ने सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेराल्ड मजोला के हवाले से कहा हमारा लक्ष्य क्रिकेट के हर स्तर पर मेरिट आधार पर चयन करना है।

उन्होंने कहा हमने तीन साल तक टारगेट ट्रांसफोर्मेशन नीति जारी रखने का फैसला किया है, जिसकी हर साल के अंत में समीक्षा होगी। हम उम्मीद करते हैं कि तीन साल बाद हम हर स्तर पर मेरिट आधारित चयन कर पाएँगे।

ऑस्ट्रेलिया में मौजूद दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में सात अश्वेत खिलाड़ी है, जिसमें एश्वेल प्रिंस, हाशिम अमला, मखाया एनटिनी, रोबिन पीटरसन, जॉन पाल डुमिनी, लोनवाबो सोत्सोबे और मोंदे जोंदेकी शामिल हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मोहाली में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम
इंग्लैंड की टीम का सशर्त भारत दौरा
भारत और पाक मुंबई में मैच खेलें:मनी
चैरिटी मैच खेलने की पेशकश
भारत लौटना चाहते हैं प्रायर
ऑस्ट्रेलिया ने भरा 1 लाख 30 हजार डॉलर जुर्माना