मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > भारत और पाक मुंबई में मैच खेलें:मनी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत और पाक मुंबई में मैच खेलें:मनी
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी चाहते हैं कि पाकिस्तान अपनी क्रिकेट टीम को पिछले हफ्ते आतंकी हमले झेलने वाली मुंबई में कुछ मैच खेलने के लिए भारत भेजे।

मनी ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मुंबई में कुछ मैच खेलने के लिए अपनी टीम भेजने की पेशकश करनी चाहिए और साथ ही यह पेशकश भी करनी चाहिए कि इन मैचों से मिलने वाली सारी धनराशि उन निर्दोष लोगों के परिजनों को दी जाए, जिन्होंने मुंबई हमले में अपनी जान गँवा दी।

उनका मानना है कि इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव को कुछ कम करने में मदद मिलेगी। आईसीसी के पूर्व प्रमुख ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के लिए क्रिकेट का इस्तेमाल अमन सेतु के तौर पर किया जाना चाहिए।

मुंबई नरसंहार के बाद 2011 विश्व कप को एशिया से हटाने का सुझाव देने वाली मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनी ने कहा कि यह क्रिकेट के लिए जबर्दस्त नुकसान होगा।

उन्होंने कहा आईसीसी प्रतियोगिताएँ अगर पाकिस्तान या अन्य एशियाई देशों से हटाई जाती हैं तो यह बहुत बड़ा नुकसान होगा और विश्व कप व चैम्पियन्स ट्रॉफी को स्थानांतरित होने से बचाने के लिए सह-मेजबान पाकिस्तान और भारत को श्रीलंका व बांग्लादेश के साथ हाथ मिलाकर एकजुटता की ताकत दिखानी चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
चैरिटी मैच खेलने की पेशकश
भारत लौटना चाहते हैं प्रायर
ऑस्ट्रेलिया ने भरा 1 लाख 30 हजार डॉलर जुर्माना
भारत दौरे से खुश हैं खिलाड़ी:स्ट्रास
पंजाब में एक और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
युवराज और बद्रीनाथ टेस्ट टीम में शामिल