मैट प्रायर के कुछ साथी भले ही हिचकिचाहट दिखा रहे हों लेकिन इंग्लैंड का यह विकेटकीपर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारत लौटने को तैयार हैं।
एकदिवसीय श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद प्रायर टेस्ट श्रृंखला से हटने का फैसला करके टीम में अपना स्थान नहीं गँवाना चाहते।
हालाँकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड दौरे के बारे में कोई भी फैसला करने से पहले दोनों आयोजन स्थलों चेन्नई और मोहाली के सुरक्षा इंतजामों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
प्रायर के एजेंट एंडी स्मिथ ने बीबीसी दक्षिण काउंटीज रेडियो से कहा कि उनका नजरिया है कि वह पेशेवर क्रिकेटर हैं और टीम के साथ वापस लौटना उनका काम है। उन्होंने इस बारे में ससेक्स और अपने परिवार के साथ चर्चा की है। उन्हें सही आश्वासन मिले हैं और वह लौटेंगे। |