महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न के संन्यास के बाद से रिकी पोंटिंग के लिए धीमी ओवर गति बड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अब तक जुर्माने के तौर पर 1 लाख 30 हजार डॉलर भर चुकी है।
'डेली टेलीग्राफ' की जाँच के मुताबिक वॉर्न के संन्यास के बाद खेले 16 टेस्ट में से पाँच में जुर्माना लगने के कारण अकेले कप्तान पोंटिंग को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को 23 हजार 200 डॉलर देने पड़े हैं। यह विश्व क्रिकेट में अब तक का विश्व रिकॉर्ड है।
वर्ष 2003 के बाद सबसे अधिक बार जुर्माने का सामना करने वाले कप्तानों में पोंटिंग अब दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के बराबर हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया इससे इतना परेशान हो चुका है कि वह खिलाड़ियों पर जुर्माना भी लगा सकता है।
सीए प्रमुख जेम्स सदरलैंड पोंटिंग के धीमे खेल से इतने आजिज आ चुके हैं कि वह दक्षिण अफ्रीका में अगले हफ्ते सीईओ की बैठक के दौरान आईसीसी से जुर्माने की जगह बड़ी सजा देने की अपील करने की योजना बना रहे हैं।
सदरलैंड ने कहा मुझे नहीं लगता कि मौजूदा प्रतिबंधों का इच्छित असर पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया को धीमी ओवर गति के लिए पिछले 15 साल में 23 बार जुर्माना झेलना पड़ा है।
स्ट्रास ने कहा यह बड़ी चुनौती है। ऐसे हालात टीम को एकजुट बनाते हैं। हम अच्छा खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। खिलाड़ियों के भीतर किसी तरह की दहशत नहीं होने की बात का समर्थन करते हुए नए तेज गेंदबाज अमजद खान ने कहा कि वह इंग्लैंड परफार्मेंस टीम के साथ भारत जाने से नहीं डर रहे।
उन्होंने कहा सुरक्षा का मसला विशेषज्ञों पर छोड़ देना चाहिये। जहां तक मेरा सवाल है तो मैं जरूर जाना चाहूँगा। महान हरफनमौला इयान बॉथम ने भी इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि यह सोचना गलत है कि आतंकवाद सिर्फ भारत की समस्या है।
उन्होंने कहा यदि टीम दौरे पर नहीं जाती तो भारत का मनोबल गिरता। ऐसे समय में हमें एक साथ खड़े होने की जरूरत है। यह अकेले भारत की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की समस्या है। |