मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > भारत दौरे से खुश हैं खिलाड़ी:स्ट्रास
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत दौरे से खुश हैं खिलाड़ी:स्ट्रास
इंग्लैंड के बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रास ने मीडिया रपटों के विपरीत दावा किया है कि मुंबई में आतंकवादी हमले के बावजूद उनके साथी खिलाड़ी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारत जाकर खुश हैं।

भारत में टेस्ट श्रृंखला के अभ्यास के लिए अबूधाबी रवाना हुई इंग्लैंड टीम के सदस्य स्ट्रास ने कहा कि हमले के तुरंत बाद खिलाड़ियों को अपने परिवार का ख्याल आना लाजमी है, जिसकी वजह से वे दौरा बीच में छोड़कर लौट आए।

उन्होंने बीबीसी से कहा हम लोग स्तब्ध रह गए थे और सभी को घर की याद आई। उसी होटल में हम पहले रूके थे और बाद में रूकना भी था। ऐसी बातें होती है तो सबसे पहले परिवार की याद आती है। क्रिकेट उस समय गौण हो जाता है। स्ट्रास ने कहा कि हालात संभलने के बाद अब दौरा बहाल करने का फैसला सही है।

उन्होंने कहा हालात संभलने के बाद हमने निष्पक्ष होकर चीजों को तार्किक ढंग से देखा और लगा कि क्रिकेट के लिए दौरा बहाल होना सही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथी खिलाड़ियों का भी ऐसा ही सोचना है।

श्रृंखला के लिए तैयारी के अभाव का जिक्र करते हुए स्ट्रास ने कहा हमारे पास एक सप्ताह का ही समय है। इसमें लंबी यात्रा की थकान मिटाकर कुछ अभ्यास ही मिल पाएगा। अगले गुरूवार से मैच है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पंजाब में एक और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
युवराज और बद्रीनाथ टेस्ट टीम में शामिल
इंग्लैंड का दौरा करेगी वेस्टइंडीज टीम
मोर्गन की पूर्व खिलाड़ियों से अपील
इंग्लैंड को भारत भेजने का फैसला गलत
चेन्नई हरी झंडी मिलना तय