मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > पंजाब में एक और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पंजाब में एक और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
पंजाब के इस शहर में पुराने बर्लटोन पार्क स्टेडियम की जगह 200 करोड़ रुपए की लागत से व्यापक खेल परिसर बनाया जाएगा, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी होगा।

जालंधर के मेयर राकेश राठौड़ ने बताया परियोजना को नगर निगम से मंजूरी मिल चुकी है और पंजाब क्रिकेट संघ की सलाह से एक मशहूर आर्किटेक्ट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की डिजाइन तैयार करने का काम सौंप दिया गया है।

इस परियोजना के वित्तीय सोत के बारे में उन्होंने कहा कि बर्लटोन पार्क की 63 एकड़ जमीन में से आठ एकड़ में शॉपिंग काम्प्लेक्स और पाँच सितारा होटल बनाया जाएगा, जिससे राजस्व एकत्र होगा।

पूर्व रणजी क्रिकेटर राठौड़ ने कहा कि इस संबंध में पंजाब क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आई एस बिंद्रा से बात हो चुकी है और इंग्लैंड के एक डिजाइनर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम का डिजाइन तैयार करने का काम सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बाद में पट्टे के आधार पर स्टेडियम पीसीए को सौंप दिया जायेगा ताकि यहाँ अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकें। राठौड़ ने कहा कि डिजाइन इस महीने में मंजूर हो जाएगी और परियोजना दो साल के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। सनद रहे कि पंजाब में मोहाली और बठिंडा में पहले ही से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
युवराज और बद्रीनाथ टेस्ट टीम में शामिल
इंग्लैंड का दौरा करेगी वेस्टइंडीज टीम
मोर्गन की पूर्व खिलाड़ियों से अपील
इंग्लैंड को भारत भेजने का फैसला गलत
चेन्नई हरी झंडी मिलना तय
धोनी की परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था!