मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > भारत और पाक क्रिकेट श्रृंखला अधर में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत और पाक क्रिकेट श्रृंखला अधर में
विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी पाकिस्तानी दौरे के बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है और उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य की कार्रवाई पर भी टिप्पणी नहीं करना चाहेगी।

उन्होंने कहा कोई भी टीम विशेषकर क्रिकेट टीम और महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के आयोजन की बात है तो हम पहले वहाँ के सुरक्षा परिस्थितियों की समीक्षा करते हैं, इसलिए यह कार्रवाई की जा चुकी है।

मुखर्जी ने बीती रात एनडीटीवी से कहा और इन हालातों में मैं भावी कार्रवाई के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहूँगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद यह दौरा रद्द किया जा सकता है और विदेश मंत्री का बयान यह सुनिश्चित करता है कि श्रृंखला के भाग्य पर संदेह अभी कुछ और वक्त तक बना रहेगा।

मुंबई में आतंकवादी हमलों से पहले भी इस दौरे पर संदेह के बादल बने हुए थे क्योंकि पाकिस्तान में भी सुरक्षा परिस्थितियाँ अच्छी नहीं है। हालाँकि सरकार को अभी दौरे के भाग्य पर आधिकारिक घोषणा करनी है और बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि इस श्रृंखला के आयोजन की संभावना बहुत कम है।

सूत्र ने कहा मुंबई में जो कुछ हुआ उसके बाद भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना काफी कम है। निश्चित रूप से बीसीसीआई को अंतिम फैसले के बारे में सूचना देना सरकार कार काम है लेकिन हालात ऐसे हैं जिनसे लगता है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जाना असंभव है।

कार्यक्रम के अनुसार भारत को इस दौरे के दौरा छह जनवरी से 19 फरवरी तक तीन टेस्ट, पाँच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना है

पाकिस्तान के हालातों के देखते हुए लगातार टीमें वहाँ का दौरा करने से इनकार कर रही हैं, जिससे देश काफी परेशानी से गुजर रहा है। पाकिस्तान ने इस साल जून में एशिया कप के बाद से किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की हे। चैम्पिंयस ट्रॉफी को भी यहाँ स्थगित करना पड़ा क्योंकि ज्यादातर टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया।

बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही पाकिस्तान का दौरा करेगी, जो फुल प्रुफ सुरक्षा इंतजामों के आश्वासन के बावजूद भी संतुष्ट नहीं थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
क्रिकेट से कम हो सकता है तनाव-मलिक
धोनी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज
उच्चतम न्यायालय पहुँचे बोर्ड के अधिकारी
शुक्रवार को भारत आ सकती है इंग्लैंड टीम
इंग्लैंड के सुरक्षा विशेषज्ञ भारत रवाना
मुंबई हमलों से खेल प्रायोजक परेशानी में