मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > शुक्रवार को भारत आ सकती है इंग्लैंड टीम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
शुक्रवार को भारत आ सकती है इंग्लैंड टीम
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमलों के कारण दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आई इंग्लैंड क्रिकेट टीम के शुक्रवार को भारत पहुँचने की संभावना है।

समाचार पत्र 'द गार्डियन' के अनुसार टीम शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के आग्रह पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मुंबई और अहमदाबाद में होने वाले दो टेस्ट मैचों के स्थान भी बदल दिए हैं। अब ये दोनों मैच चेन्नई और मोहाली में खेले जाएँगे।

समाचार पत्र के अनुसार ईसीबी खिलाड़ियों को उनकी सुरक्षा स्थिति के बारे में रिपोर्ट सौपेंगा। इसके बाद वे इस सप्ताह के अंत में फिर से इंग्लैंड का भारत दौरा शुरू होने की घोषणा कर सकते हैं।

अखबार के अनुसार ईसीबी भारत और ब्रिटेन की सरकार के साथ साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी खिलाड़ियों की सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत कर रही है। वह हर कीमत पर खिलाड़ियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करना चाहता हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
इंग्लैंड के सुरक्षा विशेषज्ञ भारत रवाना
मुंबई हमलों से खेल प्रायोजक परेशानी में
हमें रूतबे के अनुरूप खेलना है:पोंटिंग
मुंबई मजबूत स्थिति में
बड़ौदा की जीत में पठान बंधु चमके
सहवाग टेस्ट रैंकिंग में दसवें स्थान पर