मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार > इंग्लैंड के सुरक्षा विशेषज्ञ भारत रवाना
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
इंग्लैंड के सुरक्षा विशेषज्ञ भारत रवाना
इंग्लैंड ने अपने सुरक्षा विशेषज्ञ रेग डिकेसन को भारत में सुरक्षा की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए वहाँ रवाना किया है।

यहाँ आज मिली जानकारी के अनुसार डिकेसन सबसे पहले चेन्नई पहुँचेंगे, जहाँ दोनों देशों के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट 11 दिसंबर से प्रस्तावित है। दो मैचों की श्रृंखला का आखिरी टेस्ट 19 दिसंबर से मोहाली में कराए जाने की योजना है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को अगर चेन्नई और मोहाली में खेलने के लिए सुरक्षा संबंधी हरी झंडी मिल जाती है तो वह खिलाड़ियों को इस बारे में अवगत कराएगा।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को मुंबई में आतंकी हमलों में लगभग 200 लोगों की मौत के बाद इंग्लैंड टीम अपना भारत दौरा अधूरा छोड स्वदेश लौट आई थी। लौटने के समय वह सात एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के अपने शुरुआती पाँचों मैच गँवा चुकी थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मुंबई हमलों से खेल प्रायोजक परेशानी में
हमें रूतबे के अनुरूप खेलना है:पोंटिंग
मुंबई मजबूत स्थिति में
बड़ौदा की जीत में पठान बंधु चमके
सहवाग टेस्ट रैंकिंग में दसवें स्थान पर
पूर्व डिफेंडर ने फ्रेडी का पक्ष लिया